Showing posts with label रपट. Show all posts
Showing posts with label रपट. Show all posts

Sunday, March 24, 2019

उत्कृष्ट राजभाषा हिंदी कार्यान्वयन के लिए एमएमटीसी लिमिटेड, चेन्नै को तृतीय पुरस्कार : डॉ. सौरभ कुमार





 उत्कृष्ट राजभाषा हिंदी कार्यान्वयन के लिए एमएमटीसी लिमिटेड, चेन्नै                     को तृतीय पुरस्कार
   
  नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (उपक्रम), चेन्नै द्वारा एमएमटीसी लिमिटेड, चेन्नै  को वर्ष 2017-18 के लिए राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के क्षेत्र में तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया है। पुरस्कार प्रदान करते हुए अध्यक्ष, नराकास (उपक्रम), चेन्नै श्री आर. डी. नजीम ने एमएमटीसी लिमिटेड, चेन्नै के राजभाषा हिंदी के कार्यों की सराहना करते हुए श्री प. रामचंद्रन,  महाप्रबंधक, एमएमटीसी लिमिटेड, चेन्नै को बधाई दी।


मंच-संचालक महोदया ने रेखांकित किया कि एमएमटीसी लिमिटेड न सिर्फ अपने कार्यालय में राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि यह शहर भर की हिंदी गतिविधियों और नराकास की विभिन्न प्रतियोगिताओं, गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाता है। यह नराकास के द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों को अपना कर्तव्य समझता है और उसे निर्धारित समय में पूरा करता है। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (उपक्रम), चेन्नै की पत्रिका नराकास  लहरका प्रवेशांक समय पर पूरा होना इसका प्रमाण है। नराकास के द्वारा पत्रिका की जिम्मेदारी एमएमटीसी लिमिटेड, चेन्नै को सौंपी गई है। एमएमटीसी लिमिटेड ने निर्धारित समय में उक्त पत्रिका के नामाकरण से लेकर सामग्री संचयन और फिर संपादन का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया है। एमएमटीसी लिमिटेड और इसके राजभाषा अधिकारी डॉ. सौरभ कुमार, उप प्रबंधक (राभा) के उक्त योगदानों को रेखांकित करते हुए नराकास (उपक्रम), चेन्नै की पत्रिका नराकास लहर का विमोचन किया गया :


   
पत्रिका सहित नराकास (उपक्रम), चेन्नै समय-समय पर कई गतिविधियों का संचालन करता है। एमएमटीसी लिमिटेड इन गतिविधियों के आयोजन के लिए बनी एक से अधिक उप-समितियों का सक्रिय सदस्य है। पत्रिका, मुद्रण, प्रतियोगिता आदि समितियों के सदस्य के रूप में नराकास (उपक्रम), चेन्नै की हाल में स्थापना के बाद से एमएमटीसी लिमिटेड नराकास की गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने में अहम् भूमिका निभाता रहा है। उदाहरणस्वरूप नराकास (उपक्रम), चेन्नै के सदस्य कार्यालयों को एक-दूसरे से जोड़ने के लिए एमएमटीसी लिमिटेड, चेन्नै ने उपक्रम कार्यालय निर्देशिकातैयार की, जिसमें सभी कार्यालयों के नराकास अधिकारिक वेबसाईट के कोड के क्रम में कार्यालयों का पता, कार्यालयों के प्रमुखों और राजभाषा अधिकारियों के नाम, संपर्क सं. और राजभाषा नीति के मूल तत्वों का संकलन किया गया है। नराकास के प्रति एमएमटीसी लिमिटेड, चेन्नै के व्यापक सरोकारों को इंगित करते हुए नराकास लहरपत्रिका में मुख्य भूमिका अदा करने के लिए एमएमटीसी लिमिटेड, चेन्नै को राजभाषा शील्ड प्रदान किया गया :


        
          जाहिर है कि चेन्नै कार्यालय राजभाषा हिंदी के कार्यान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है। राजभाषा हिंदी में दैनंदिन कार्य के अलावा कार्यालय में और कार्यालय के बाहर की विभिन्न गतिविधियों में चेन्नै कार्यालय के कार्मिक सक्रिय भागीदारी करते हैं। वर्ष, 2018 के लिए राजभाषा समारोह के उपलक्ष्य में नराकास (उपक्रम), चेन्नै के द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिताओं में कार्यालय के कार्मिक ने पूरी तैयारी के साथ हिस्सा लिया। इन प्रतियोगिताओं में एमएमटीसी लिमिटेड, चेन्नै के हिस्से में कई ईनाम आयें। श्रीमती एस. राजेश्वरी, वरिष्ठ प्रबंधक को निबंध प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। श्रीमती पी.एम. तंगमणि, वरिष्ठ प्रबंधक और श्री प्रशांत कुमार दुबे की टीम को अंतराक्षरी प्रतियोगिता में विशेष पुरस्कार,



 
   श्री प्रदीप कुमार चौरसिया, उप प्रबंधक को शब्दावली में तृतीय पुरस्कार तथा श्री प्रशांत कुमार दुबे को हिंदी नोटिंग में विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया। महाप्रबंधक, श्री प. रामचंद्रन ने सभी प्रतिभागियों सहित राजभाषा के प्रति प्रत्येक कार्मिकों को बधाई दी तथा राजभाषा प्रभाग के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नराकास की बैठक के अवसर पर कार्यालय के द्वारा लगाई गई राजभाषा प्रदर्शिनी के प्रति अन्य कार्यालयों के सदस्यों की सकारात्मक प्रतिक्रियाएँ एमएमटीसी लिमिटेड, चेन्नै के राजभाषा में हो रहे कार्यों को दिखाता है। हम इसी तरह सभी कार्मिकों के सहयोग से दिनों-दिन राजभाषा हिंदी के प्रसार में आगे बढ़ते रहेंगे।
 



-    डॉ. सौरभ कुमार
उप प्रबंधक (राजभाषा)
एमएमटीसी लिमिटेड, चेन्नै

एमएमटीसी लिमिटेड, चेन्नै के शैक्षिक सरोकार : के जयश्री


 एमएमटीसी लिमिटेड, चेन्नै के शैक्षिक सरोकार

एमएमटीसी लिमिटेड, क्षेत्रीय कार्यालय, चेन्नै व्यापार के साथ-साथ सामाजिक दायित्व के निर्वहन के लिए भी सजग है।  क्षेत्रीय कार्यालय, चेन्नै हरेक साल चेन्नै में कई समाजिक गतिविधियां करती हैं। इसी के तहत इस साल एमएमटीसी ने कॉरपोरेट सोशल रिसपोन्सब्लिटी (सीएसआर) नीति के तहत सरकारी स्कूलों में योगदान दिया।  संस्था समझती है कि एक सुन्दर समाज में बच्चों की भूमिका महत्वपूर्ण है। ये बच्चे ही कल के भारत का नेतृत्व करेंगे।


      इसी सोच के तहत कार्यालय ने तमिलनाडू सरकार आधिद्राविडर कल्याण विद्यालय, कण्णिकापुरम को सात लाख का फर्निचर प्रदान किया।  फर्निचर प्रदान करते हुए, महाप्रबंधक श्री. प. रामचंद्रन ने कहा की यह विद्यालय हाशिये पर के समाज के बच्चों के चहुमुखी विकास में अहम भूमिका निभाई है। हम भी तहे दिल से उस विकास की कड़ी बनना चाहते हैं। महाप्रबंधक महोदय ने अपनी प्रतिबद्धता दुहराते हुए कहा कि हम आगे भी विधालय को हर संभव सहायता करेंगें।  अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण संघ के अध्यक्ष श्री ए. राजगोपाल ने इस अवसर पर हाशिये पर के समुदाय के बच्चों के विकास में इस विद्यालय की भूमिका को रेखांकित किया।
     इसी क्रम में कार्यालय के एससीएसटी संघ के द्वारा दिसंबर, 2018 माह में सरकारी आधिद्राविडर स्कूल, मुवलीवाक्कम, चेन्नै के बच्चों को महाप्रबंधक श्री प. रामचंद्रन के कर कमलों से व्याकरण की पुस्तक वितरित की गई। उन्होंने कहा कि हाल के शैक्षिक-शोध में सामने आया है कि भाषा के मामले में सरकारी स्कूलों के बच्चे कमजोर हैं। भाषा किसी भी विषय का आधार होती है, क्योंकि सभी विषयों में भाषा होती है। इसलिए अगर भाषा को मजबूत बना लिया जाए तो सभी विषय अपने-आप मजबूत हो जायेंगे। व्याकरण पुस्तक के महत्व को बताते हुए एमएमटीसी, अनुसूचित जाति-जनजाति संघ के अधयक्ष श्री ए. राजगोपाल ने कहा की सफलता के लिए भाषाओं की मुकम्मल जानकारी अति आवश्यक है। बच्चों को तमिल, अंग्रेजी सहित हिंदी भाषा भी सीखने चाहिए ताकि बच्चे देश-दुनिया से जुड़ सकें और कही भी नौकरी, व्यापार आदि में सफलता प्राप्त कर सकें।




     इस अवसर पर कार्यालय के कार्मिक श्री दीपक दुआ, श्री आर. वेदमूर्ति, श्री पी. चेल्लदुरै, श्री पी. वेंकट राव, श्री के. बाबु भी मौजूद थे। विद्यालय प्रशासन ने एमएमटीसी लिमिटेड, चेन्नै के योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।


-    के. जयश्री
                                     मुख्य कार्यालय प्रबंधक (राभा)
                                  एमएमटीसी लिमिटेड, चेन्नै

एमएमटीसी लिमिटेड, चेन्नै में ‘सीखने के लिए भाग लें’ की संकल्पनाओं के साथ संपन्न हुआ हिंदी पखवाड़ा – 2018 : डॉ. सौरभ कुमार


एमएमटीसी लिमिटेड, चेन्नै में सीखने के लिए भाग लेंकी संकल्पनाओं के साथ संपन्न हुआ हिंदी पखवाड़ा – 2018
 

   
हिंदी पखवाड़ा, 2018 की शुरूआत सीखने के लिए भाग लेंकी संकल्पनाओं के साथ की गई। हमारा प्रयास रहा कि इसमें अधिक से अधिक कार्मिक हिस्सा लें। कार्मिकों को प्रेरित और उत्साहित करने से इसमें राजभाषा प्रभाग को आशा के अनुरूप सफलता मिली। प्रतियोगिताओं की रूपरेखा इस तरह तैयार की गई कि यह कार्मिकों के सीखने में सहायक हो। कुछ प्रतियोगिताओं से संबंधित सामग्रियाँ तैयार करके पूर्व तैयारी हेतु कार्मिकों को वितरित किया गया। कुछ प्रतियोगिताएँ ज्ञान पर आधारित पूर्णतः मनोरंजन प्रधान थीं। इस तरह क्षे.का. – चेन्नै में कुल 8 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

ये नोटिंग एवं ड्राफ्टिंग, निबंध, पहचान, वाक्, पुस्तकालय उपयोगिता, हिंदी टंकण, कहानी पर आधारित प्रतियोगिताएँ एवं ग्रेड - 1 के लिए हिंदी वार्तालाप प्रतियोगिता थीं। हमने सरल से कठिन की ओर प्रस्थान किया। इसलिए सर्वप्रथम पुस्तकालय उपयोगिताप्रतियोगिता रखी गई। यह खुली किताबप्रतियोगिता थी। इसका उद्देश्य कार्मिकों को पुस्तकालय से  जोड़ना था। इसमें कार्मिकों को प्रतियोगिता से पहले कोई भी हिंदी पुस्तक लेकर, उसके कठिन शब्द और उसके अंग्रेजी समानुरूपी शब्द लिखना था। इसमें आशा के अनुरूप बड़ी संख्या में कार्मिकों ने भाग लिया।
व्हाट्सअप पर राजभाषा समूह के द्वारा समय-समय पर छोटी कहानियाँ साझा की जाती हैं। ये कहानियाँ रोचक और प्रेरक होती हैं। इन्हीं कहानियों में से कार्मिकों को पाँच कहानियाँ पहले ही दी गईं। इनके आधार पर छोटी कहानी पर आधारित प्रतियोगिता कराई गई। इसमें बहुवैक्लिपक और लघु उत्तरीय प्रश्न पूछे गयें। यह भी खुली किताबप्रतियोगिता थी। प्रश्न-पत्र तैयार करने में ध्यान रखा गया कि प्रश्नों का समाधान करते हुए कार्मिकों को इसे बार-बार पढ़ना पड़े। कार्मिकों ने इस प्रतियोगिता का बखूबी आनंद उठाया। यह उनके लिए पहला अनुभव था। कार्मिकों के लिए समय-समय पर हिंदी टंकण प्रशिक्षण आयोजित किया जाता है।

 (टंकण प्रतियोगिता में कार्मिक भाग लेते हुए)


           (पहचान प्रतियोगिता में महाप्रबंधक महोदय के साथ कार्यालय के कार्मिक सामने लगे स्क्रीन पर चीजों की पहचान करते हुए)
कार्यालय में लगभग कार्मिक हिंदी टंकण से परिचित हैं। इसके मद्देनजर हिंदी टंकण प्रतियोगिता कराई गई। इसमें आशा के अनुरूप कार्मिकों ने भाग लिया। राजभाषा प्रभाग के शिक्षण शास्त्र में आनंद के साथ शिक्षण  प्रमुख रहा है। इसके आधार पर हमने पहचान प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें स्क्रीन पर अलग-अलग स्लॉट में क्रमश: पशु-पक्षियों, स्थानों, इमारतों, गाने, फिल्मी डॉयलॉग्स आदि दिखाये गयें और उन पर प्रश्न पूछे गयें। यह टीम प्रतियोगिता थी। इसमें पूरी प्रतियोगिता के दौरान महाप्रबंधक महोदय उपस्थित रहें। उन्होंने इस प्रतियोगिता को सराहते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास होते रहने चाहिए। सभी प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता का भरपूर आनंद उठाया। इसी तरह वाक्, टिप्पण एवं आलेखन, निबंध प्रतियोगिताएँ कराई गईं। ग्रेड-1/एमटीएस कर्मचारियों की हमेशा मांग रही है कि
उनके लिए हिंदी वार्तालाप कक्षाएँ आयोजित की जाएँ। इसको ध्यान में रखते हुए हिंदी पखवाड़ा-2018 के अंतर्गत ग्रेड-1/एमटीएस कर्मचारियों के लिए हिंदी वार्तालापप्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता से पहले इनके लिए वार्तालाप कक्षाएँ आयोजित की गईं। इसमें डॉ. सौरभ कुमार, उप प्रबंधक (राभा) के साथ श्रीमती प्रेमा रामकुमार, श्रीमती जयश्री, मुख्य कार्यालय प्रबंधक और श्रीमती आर. सुमति, वरिष्ठ कार्यालय प्रबंधक ने संयुक्त रूप से कक्षाओं का संचालन किया। इन कक्षाओं में और इस पर आधारित प्रतियोगिता में लगभग सभी ग्रेड-1/एमटीएस कर्मचारियों ने भाग लिया। इस तरह कुल प्रतियोगिताओं में कुल 81 प्रतिभागियों ने भाग लिया।


 इनके मूल्यांकन के लिए जज-पैनल के रूप में श्री राममूर्ति, अपर महाप्रबंधक, श्री वेदमूर्ति, श्री पी. चेल्लदुर्रे उप महाप्रबंधक, श्रीमती एस. राजेश्वरी, वरिष्ठ प्रबंधक, श्रीमती प्रेमा रामकुमार, मुख्य कार्यालय प्रबंधक, श्रीमती आर. सुमति और श्रीमती पी. ए. लक्ष्मी, हिंदी परामर्शदाता, आईआईटी, चेन्नै ने निष्पक्ष भूमिका निभाई। इन प्रतिभागियों और मूल्यांकनकर्ताओं को सम्मानित करने के लिए श्री प. रामचंद्रन, महाप्रबंधक महोदय की अध्यक्षता में दिनांक 05 अक्तूबर को हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री एम. पी. सिंह, विभागाध्यक्ष, राजभाषा व प्रशासन, भारतीय नौवहन निगम लिमिटेड, चेन्नै को आमंत्रित किया गया। श्रीमती जेनिफर डिफैवा ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए राजभाषा के प्रति उनके लगावों को रेखांकित किया। मुख्य अतिथि ने अपने संभाषण में
एमएमटीसी के राजभाषा कार्यों की सराहना करते हुए राजभाषा की आवश्यकता और महत्व पर चर्चा की। महाप्रबंधक महोदय ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए राजभाषा प्रभाग और डॉ. सौरभ कुमार, उप प्रबंधक (राभा) के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि हम ऐसे प्रयासों से राजभाषा के प्रसार में उत्तरोत्तर गति से बढ़ते रहेंगे। श्री मलरवण्णन, उप महाप्रबंधक, महोदय ने महाप्रबंधक महोदय, मुख्य अतिथि सहित सभी कार्मिकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए राजभाषा के प्रसार में अपनी संकल्पना दुहराई।


                                                                                                      -         डॉ. सौरभ कुमार
उप प्रबंधक (राजभाषा)
एमएमटीसी लिमिटेड, चेन्नै
मो.नं. : 9884732842.