Sunday, March 24, 2019

संपादकीय - डॉ. सौरभ कुमार


एमएमटीसी लिमिटेड/ MMTC LIMITED
क्षेत्रीय कार्यालय, चेन्नै/ RO, CHENNAI
चेन्नै हाउस, नं. 6, एस्पलानेड, चेन्नै – 600108
CHENNAI HOUSE, NO. 6, ESPLANADE, CHENNAI- 600108.
 


डॉ. सौरभ कुमार                                      
उप प्रबंधक,
राजभाषा
एमएमटीसी लिमिटेड,
चेन्नै – 600108.




दिनांक 25.03.2019

संपादकीय

 राजभाषा हिंदी, तकनीक और इसके लोकल से ग्लोबल की यात्रा :

हिंदी आज राष्ट्रीय सीमाओं को पार करते हुए अंतरराष्ट्रीय दरवाजे पर दस्तक दे रही है। इसमें ई-माध्यमों का बड़ा योगदान है। यह सहज उपलब्ध और आकर्षण से लैस होता है। इसलिए ई-माध्यमों ने भाषाओं विशेषकर हिंदी भाषा को सीखना-सिखाना आसान बना दिया है। ई-माध्यमों के इन्हीं लाभों के मद्देनजर एमएमटीसी, क्षे.का., चेन्नै ने हिंदी ई-पत्रिका ‘एमएमटीसी किरण’ की शुरूआत की है।
        यह पत्रिका न केवल कार्मिकों को राजभाषा प्रयोग में सहज करेगी, बल्कि तकनीकों जैसे कि कंप्यूटर, मोबाईल, वेबसाइट्स और विभिन्न एप्प आदि में हिंदी के अनुप्रयोगों से परिचित कराएगी। इंटरनेट पर हिंदी के कई वेबसाइट्स उपलब्ध हैं। ये वेबसाइट्स राजभाषा, साहित्य, खेल-कूद, मनोरंजन, आर्थिक, राजनीतिक आदि सभी क्षेत्रों से हैं। इस पत्रिका के प्रयोग के द्वारा कार्मिक इनके प्रयोगों के प्रति आकर्षित और सहज होंगे।
          साथ ही हिंदी की अंतर्राष्ट्रीय उपस्थिति से परिचित होते हुए, इसमें शामिल होंगे। मॉरिशस में स्थापित विश्व हिंदी सचिवालय के अनुसार भारत सहित दुनिया के सैकड़ों विश्वविद्यालयों का अध्ययन-अध्यापन किया जाता है। इसके अलावा इन देशों में कार्य कर रहे कई संस्थाएँ राजभाषा हिंदी सीखने के नवाचारों पर गहराई से काम कर रहे हैं। इसमें ई-माध्यम आगे है। हाल में गूगल के सीईओ श्री सुन्दर पिचाई द्वारा शुरू किया गया एप्प “BOLO” इसका महत्वपूर्ण उदाहरण है।
      आप सभी पाठक  प्रस्तुत पत्रिका “एमएमटीसी किरण” के आलेखों में राजभाषा हिंदी के इस लोकल से ग्लोबल की यात्रा को महसूस कर पायेंगे। इस अंक पर अपनी प्रतिक्रिया से हमें अवश्य अवगत कराएँ।

                                                                                                    (सौरभ कुमार)
                                                                                           उप प्रबंधक (राजभाषा)

No comments: